add 1

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

राशि-भाग्यम

 राशि-भाग्यम " भारत की पहली ऐसी हिंदी मोबाइल एप्लीकेशन है जहाँ आपको ज्योतिष, तंत्र, वास्तु, ग्रह, रसतंत्र, आदि के साथ साथ अपनी समस्याओं के अनुसार अपनी मनपसंद जन्म कुंडली बनवाने की सुविधा प्राप्त होती है, वो भी लागत मात्र में। 
जैसी आपकी समस्या, वैसी आपकी कुंडली। जैसे:- करियर रिपोर्ट, वैवाहिक जीवन पर रिपोर्ट, अपने जन्म कुंडली के आधार पर रत्न रिपोर्ट, मंगल और मांगलिक रिपोर्ट ओर भी बहुत कुछ। 


आपकी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के आधार पर आपकी व्यक्तिगत रिपोर्ट को बनाया जाता है। आपकी समस्या का ज्योतिषीय आधार पर गहन अध्ययन किया जाता है, ओर फिर आपको ऐसे सटीक एवम सरल उपाय ओर समाधान बताए जाते है, जिससे आप कम समय में अपनी समस्या से मुक्ति पा सके। 


इसके अतिरिक्त " राशि-भाग्यम " पर आपको ज्योतिष एवम तंत्र के अनेकों लेख, प्रयोग, उपाय, साधना देखने को मिलते है जो अत्यंत सरल,सुगम एवम अनुभुत है, जिनका उपयोग सदा से होता आया है और लाखों लोगों ने उससे लाभ प्राप्त किया है। यदि आपको किसी भी तरह की कोई शंका है तो " राशि-भाग्यम " के द्वारा आप सीधे हमसे जुड़ सकते है। 




" राशि-भाग्यम " को अभी इंस्टॉल करें और अनुभव करें ज्योतिष एवम तंत्र के सही, सटीक, एवम अद्भुत दुनिया से। 






Visit the website


मंगलवार, 16 जुलाई 2019

कर्ज और वार का संबंध


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं।








  • सोमवार- सोमवार की अधिष्ठाता देवी पार्वती हैं। यह चर संज्ञक और शुभ वार है। इस वार को किसी भी प्रकार का कर्ज लेने-देने में हानि नहीं होती है।


  • मंगलवार- मंगलवार के देवता कार्तिकेय हैं। यह उग्र एवं क्रूर वार है। इस वार को कर्ज लेना शास्त्रों में निषेध बताया गया है। इस दिन कर्ज लेने के बजाए पुराना कर्ज हो तो चुका देना चाहिए।


  • बुधवार- बुधवार के देवता विष्णुहैं। यह मिश्र संज्ञक शुभ वार है, मगर ज्योतिष की भाषा में इसे नपुंसक वार माना गया है। यह गणेशजी का वार है। इस दिन कर्ज देने से बचना चाहिए।


  • गुरुवार- गुरुवार के देवता ब्रह्माहैं। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है।


  • शुक्रवार- शुक्रवार के देवता इन्द्र हैं। यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है। कर्ज लेने-देने दोनों दृष्टि से अच्छा वार है।


  • शनिवार- शनिवार के देवता काल हैं। यह दारुण संज्ञक क्रूर वार है। स्थिर कार्य करने के लिए ठीक है, परंतु कर्ज लेन-देने के लिए ठीक नहीं है। कर्ज विलंब से चुकता है।


  • रविवार- रविवार के देवता शिव हैं। यह स्थिर संज्ञक और क्रूर वार है। रविवार को न तो कर्ज दें और न ही कर्ज लें।


कर्ज के पिंड से छुटकारा नहीं हो रहा हो तो प्रत्येक बुधवार को गणेशजी के सम्मुख तीन बार ‘ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें और यथाशक्ति पूजन करें।


इस तरह के अन्य लेखों के लिए  नीचे दिए गए लिंक की सहायता से
  " राशि-भाग्यम " को इंस्टॉल करें। 


Visit the website 

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2016

जञ्जीरा मन्त्र का द्वितीय प्रयोग"

जय माँ

जैसा की मैंने आप सभी से कहा था की शिघ्र ही जञ्जीरा मन्त्र का द्वितीय प्रयोग बताउगा।
इस मन्त्र का प्रकाशन मैंने ग्रुप में नवरात्रो में किया था और काफी लोगो ने इसे सिद्ध भी किया और प्रयोग किया। सभी को इसके आश्चर्य जनक लाभ प्राप्त हुए।
इसी कर्म में प्रस्तुत है मन्त्र का द्वितीय प्रयोग।
तो एक बार फिर से मन्त्र देख लेते है।

मन्त्र :

जय अम्बा भू की रानी, काली माता कालका, काला भैरो है मतवाला, हनुमान चिल्लेवाला
मेरा कार्य ना सहारो , तो दोहाई है गुरु गोरख नाथ की
अंजनी का पुत्र हनुमान साजै

ये जञ्जीरा मन्त्र है। आज का प्रयोग सिर्फ वहीँ करेगे जिन्होंने पूर्व में इसे सिद्ध किया था। कुछ दिनों पहले मैंने कुछ सामग्रियां एकत्र करने को कहा था, आशा है की आप सभी ने कर ली होगी। जो की इस प्रकार से थी,

11 कमल गट्टे
1 हल्दी की गाँठ
1 चांदी का सिक्का
1 छोटा इत्र ( गुलाब का भूल कर भी न लेवे )
1 ग्राम केसर
अब मुख्य प्रयोग और विधि पर आते है।
विधि= कल शाम के समय ये सारी सामग्री अपने सामने किसी लाल वस्त्र में रखे और जञ्जीरा मन्त्र की 1 माला जाप करे। जाप के बाद इसकी एक पोटली बना लेवे और किसी भी हनुमान मंदिर या लक्ष्मी जी के मन्दिर में जावे, वहाँ फिर से इस पोटली को रख कर 31 बार मन्त्र जाप करे। यदि आप ये प्रबन्ध कर सकते है की 3 दिनों के लिए ये पोटली मंदिर में ही रख सके तो उत्तम रहेगा,अन्यथा 3 दिन लगातार मंदिर जाकर 31 बार मन्त्र जाप करे।
ध्यान देवे की 1 माला जाप आपको मात्र प्रथम दिन,करनी है और और फिर उसी दिन से 3 दिन लगातार मन्दिर जाकर जाप करना है।
तीसरे दिन,अंतिम दिन मंदिर में जाप के बाद कहे
" हे नारायण अंग सहाई,माता महा लक्षमी माई मेरे संग,मेरे घर पधारिए"
ऐसा 3 बार बोले और आदर भाव से इस पोटली को घर लेकर आये और आते ही अपने धन स्थान में रख देवे। इस क्रिया और मन्त्र के प्रभाव से लक्ष्मी जी को आपके जीवन में आना ही होगा।
मंदिर जाते समय और आते समय न किसी से कुछ बोले और न कहि रुके।
माँ लक्ष्मी आपके जीवन को समृद्धि प्रदान करे।
जय माँ

ध्यान देवे= इस साधना को सिर्फ वही कर सकते है,जिन्होंने पूर्व में इस का प्रथम प्रयोग किया था और मन्त्र सिद्ध कर लिया था। अब यदि बिना सिद्धि के किसी ने ये प्रयोग किया तो उस घर से माँ लक्ष्मि सदा के लिए चली जायेगी। अतः बार बार कह रहा हु की सिर्फ वहीँ लोग इस प्रयोग को करे,जिन्होंने पूर्व में नवरात्रो में मन्त्र का जाप,हवन करके मन्त्र सिद्ध कर लिया था।

भगवती प्रणाम....!!!

पारद विग्रह योजना

‬:आज बाजार में पारद विग्रह को देखते हुए अत्यंत दुःख होता है। कैसे लोग रागे का विग्रह पारद के नाम पर बेच रहे है। लेने वाले भी इसमे बराबर के दोषी है। ये सोचने की बात है की जो वस्तु इतनी मूल्यवान है,वो इतनी सस्ती केसे हो सकती है।
शास्त्रो में लिखा है की पारद शिवलिंग के दर्शन मात्र से बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के फल प्राप्त होते है। तो फिर ये भी तो सोचिये की इतनी मूल्यवान वस्तु इतनी सस्ती कैसे
या फिर ये हो रहा है की सोना कह कर आपको पीतल दिया जा रहा है।
हम लोगो की बात नही करते।
आज सुबह से एक योजना पर मेरे कुछ लोगो के साथ विचार चल रहा था। क्या है ये योजना
अधिकतर मुझे कहते है की मेरे पारद विग्रह महंगे है, इसलिए वो ले नही पाते। उनसभी से मेरा कहना है की मैं सोने कहकर सोना ही दूंगा,पीतल नही।
अब मेरे कुछ लोगो ने सोचा है की वे लोग पारद विग्रहो के निर्माण के लिए अपना योगदान देंगे। जैसा वे दे सकते है। चाहे धन का हो या श्रम का। इससे होगा ये की हम कुछ साधको को पारद विग्रह कम राशि पर उपलब्ध करवा पायेगे। जो लोग वास्तव में आर्थिक समस्या के चलते विग्रह नही ले सकते थे,अब ले पायेगे।
अभी इसमे सिर्फ पारद श्री यंत्र और पारद शिवलिंग उपलब्ध् होंगे।
ये अघोर पद्ति से निर्मित होंगे तो इसमे वजन की महत्ता नही रहती।
जो पारद विग्रह अघोर पद्ति से आपको लगभग 31000 का पड़ता था। अब वो सिर्फ 11000 का ही आएगा।
इसका कार्य आज रात्रि से प्रारम्भ होगा। जो वास्तव में जरूरत मन्द है व्ही सम्पर्क करे।


भगवती प्रणाम.....!!!
आपमें से किसी को भी नई योजना के तहत पारद विग्रह चाहिए तो इस पर मेल करे।

bhagwatipranaam108@gmail.com

सिद्ध काजल एवम् इत्र

जय माँ.....
जन साधारण की मांग एवम् वर्तमान परिपेक्ष्य को देखते हुए वशीकरण के लिए "सिद्ध काजल" और "सिद्ध वशीकरण इत्र" का निर्माण किया जायेगा।
इनका उपयोग इन कार्यो में किया जा सकता है।
1.किसी को वश में करने के लिए
2.ऑफिस या कार्य स्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए
3. साधना में सफलता प्राप्ति हेतु
4. वैवाहिक जीवन में कटुता नाश के लिए
5. ग्राहक आकर्षण के लिए
6. अपने व्यक्तित्व को आकर्षित बनाने के लिए
7.उच्च अधिकारियो के वशीकरण के लिए

और अभी अनेक तरह के सम्मोहन इनसे किये जा सकते है।

भगवती प्रणाम.....!!!

राम राम और 108



जय माँ.....
जब भी राम का नाम आता है तो हम राम-राम ही कहते है। प्रभु का नाम कभी एकल (राम) रूप में नही लिया जाता,बल्कि सामूहिक रूप ( राम-राम) से लिया जाता है। भारतीय फौज में आज भी अपने साथियो और उच्च अधिकारयों से राम राम बोल कर ही अभिवादन किया जाता है। जबकि गाँवो में तो ये आम बात है।
कभी सोचा है आपने की अकेले राम ही क्यों नही बोला जाता,राम राम ही क्यों।

तंत्र अपने आप में अनेको रहस्य समेटे हुए है। ऐसा ही एक रहस्य आज गुरुकृपा से में आपको बताने जा रहा हु। की कैसे सिर्फ एक बार "राम-राम" बोल कर हम पूरी एक माला जाप का फल प्राप्त कर सकते है।
हिंदी वर्ण माला में 52 अक्षर होते है। इनमे 16 स्वर और 36 व्यंजन है।
अब ज़रा राम शब्द पर गौर कीजिये
र+आ+म = राम
वर्ण माला के अनुसार यदि इन्हें अंक दिए जाए तो
र= 27
आ=2
म=25

योग होगा =54
एक बार "राम"का योग 54 तो 2 बार राम राम बोलने पर
54+54= 108
और ये बताने की तो आवश्यकता ही नही की माला में संख्या 108 होती है।
तो ये है प्रभु श्री राम के नाम की महिमा जो सिर्फ नाम ले देने से एक माला पूरी कर देती है।
तो अब से हाय हेल्लो छोड़िये..... राम राम बोलिये
जय माँ

भगवती प्रणाम.....!!!

सोमवार, 18 जनवरी 2016

कार्य क्षेत्र पर षड्यंत्र नाश करने हेतु प्रयोग




कभी कभी हमारे आस पास या हमारे कार्य स्थान पर कोई न कोई हमारे विरुद्ध षड़यंत्र रच रहा होता है. इसका असर हमारे काम और मन दोनों पर पड़ता है.
आज के प्रयोग से उस इन्सान के सभी क्रियाकलापों पर पाबन्दी लग जाती है.
यह प्रयोग बीज मंत्रो से युक्त है अतः पूर्ण सावधानी से करना चाहिए
प्रयोग का दुरपयोग न करे अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी
शनिवार रात्रि ८ बजे बाद शिव मंदिर में जाए हनुमानी सिंदूर में उपले की राख मिला कर इसे पानी में घोट कर स्याही बना ले!
अब शिवमंदिर में शिवलिंग के ही सामने एक कागज पर इस श्याही से एवं अनार की कलम से यह मंत्र सत्रु के नाम के साथ लिखे

हूं ह्रौं हूं ह्रीं हूं फट् अमुक हूं ह्रौं हूं ह्रीं हूं फट्

और इस मंत्र की ३ माला जाप करे!
चाहे तो जाप घर पर कर सकते है परन्तु कागज वाली क्रिया आपको शिवलिंग के सामने ही करनी होगी! जिनके पास पारद लिंग है वे घर पर ही सारी क्रिया कर सकते है!
इस प्रयोग को शनिवार-रविवार-मंगलवार तीनो दिन करना है,कागज पर नाम लिखने वाली क्रिया मात्र शनिवार को ही करनी है
अंतिम दिन , मंगलवार को जाप के बाद इस कागज को किसी वीरान जगह गाड़ देना चाहिए
इस तीन दिनों के प्रयोग को बार बार करना चाहिए ताकि आपकी ऊर्जा का विस्तार हो सके
अमुक की जगह सत्रु का नाम लिखना एवं जाप के मध्य बोलना चाहिए

भगवती प्रणाम...!!!